फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two drug smugglers arrested riding on Echo

Panipat News: इको सवार दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested riding on Echo
पानीपत। सीआईए वन ने रोहतक पानीपत बाईपास पर सिवाह के पास नाकाबंदी कर टेंपो सवार दो मादक तस्करों को 7.36 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी एक सप्ताह पहले बरेली से स्मैक खरीदकर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी संदीप ने बताया कि सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सिवाह गांव के बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली थी कि डाहर गांव निवासी दीपक व आजाद नगर निवासी सुनील डाहर टोल प्लाजा की ओर से रोहतक-पानीपत बाईपास पर टेंपों में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने सिवाह गांव के पास नाकाबंदी की। टेंपाे सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान 7.35 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह दोनों नशा करने के आदती हैं। अपनी नशे की लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब एक सप्ताह पहले बरेली में मिले चीमा नाम के एक युवक से 10 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाए थे। जिसमें से कुछ स्मैक दोनों आरोपियों ने नशा करने में खर्च कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed