फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two death from corona found 69 infected

कोरोना से दो की मौत, 69 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
two death from corona found 69 infected
जिले में कोरोना लगातार लोगों की जान ले रहा है। अगस्त के पहले नौ दिन में ही 12 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें 6 महिलाएं शामिल है, रविवार को भी दो मौत हुईं। सेक्टर-11 निवासी 58 वर्षीय महिला और शांति नगर निवासी 46 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से 27 मौत हो चुकी है। रविवार को भी कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 1698 पहुंच चुकी है। रविवार को 32 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 660 हो चुकी है, जबकि 1011 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

अब गांवों में भी घुस चुका है कोरोना
जिले में अब तक 1698 से ज्यादा केसों में 1100 से ज्यादा केस शहरी क्षेत्र में आए और करीब 550 केस गांवों या ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। अब तक जिले के 50 गांवों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतलौडा में अब तक 19 से ज्यादा केस आ चुके हैं। इसके बाद नौल्था में 7 केस, पसीना खुर्द, छाजपुर खुर्द, कुटानी, जौरासी में 5-5 केस आ चुके हैं। इनके अलावा 25 से ज्यादा ऐसे गांव हैं जिनमें 2 या उससे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। वहीं शहरी इलाकों में मॉडल टाउन या उसकी आस-पास की कॉलोनियों में 155 के करीब केस आए हैं। फिर सेक्टर-12 करीब 80 केस, सेक्टर-11 30 के करीब केस, सेक्टर-13,17 में 16 केस, वधावाराम कॉलोनी, विकास नगर, संजय कॉलोनी, सुखदेव नगर, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी में 10 या उससे ज्यादा केस अब तक सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना से महिलाओं से 3 गुणा पुुरुषों की मौत
जिले में अब तक कुल 27 लोग कोरोना से हारे हैं। कोरोना से जान गंवाने के मामले में महिलाओं के मुकाबले पुरुष 3 गुणा हैं। अब तक सिर्फ 9 महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। तो वहीं 18 पुरुष भी कोरोना से हार चुके हैं। कुल 27 मौतों में 11 लोग मरने के बाद पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सिर्फ एक महिला है। बाकी सब पुरुष।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
रविवार को जिला में 69 केस पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केसो में सेक्टर 25, सुखदेव नगर, अदीयाना, शिमलगुजरान, मॉडल टाउन, सेक्टर 13, अंसल, तहसील कैंप, आठ मरला, नंद विहार, पूठर, नूरवाला, गवालड़ा, गांधी कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, न्यू भारत नगर, कृष्ण नगर, एल्डिगो, सेक्टर 11, कृष्णा कॉलोनी, डावर कॉलोनी, हरि नगर, ददलाना, राम नगर, उझा, बिशनस्वरूप कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, धूप सिंह नगर, भावना चौक, दलबीर नगर, गंगाराम कॉलोनी, पड़ाव मोहल्ला समालखा, रानी मोहल्ला, सुभाष नगर, कृषणा नगर, विकास नगर, सेक्टर 24, प्रीत विहार, शांति नगर, उग्रा खेड़ी, राजीव कॉलोनी और गंगाराम कॉलोनी से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
1011 केस हो चुके रिकवर : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को दो नई मौत हुई है। अब तक 27 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेें।

जिला में कोविड-19 के कुल 21883 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 19706 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमे से 277 सैंपल भेजे गए हैं। रविवार को 302 रिपोर्ट नेगेटिव आईहैं। 600 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1698 केसों में 660 केस एक्टिव हो गए हैं, 1011 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed