{"_id":"66400c7cd43ced9f940493d4","slug":"two-canters-collide-driver-killed-two-companions-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118128-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो कैंटर टकराए, चालक की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो कैंटर टकराए, चालक की मौत, दो साथी घायल
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर बीबीएमबी के सामने शुक्रवार रात को कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहा कैंटर उसमें जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया और हादसे की सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। शनिवार को घायल के बयानों पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
जाटल रोड, गैस गोदाम वाली गली निवासी अनेंद्र ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। वह शुक्रवार सुबह शिवम, रविंद्र व कैंटर चालक सोनू शर्मा निवासी अर्जुन नगर के साथ लोनी में कैंटर खाली करने गया था। कैंटर सोनू (35) चला रहा था। जब वह गाड़ी को खाली कर वापस पानीपत आ रहे थे तो बीबीएमबी के सामने जीटी रोड पर सामने चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उनका कैंटर सामने चल रहे कैंटर में जा टकराया। वह हादसे में तीनों घायल हो गए। उनको राहगीरों ने जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था।