{"_id":"6a23374cc0acba1df40d546c","slug":"two-brothers-arrested-for-robbing-a-doctor-on-ugrakhedi-road-panipat-news-c-244-1-pnp1006-158443-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उग्राखेड़ी रोड पर चिकित्सक से लूट के मामले में दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उग्राखेड़ी रोड पर चिकित्सक से लूट के मामले में दो भाई गिरफ्तार
Sat, 06 Jun 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने उग्राखेड़ी रोड पर चिकित्सक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों बलजीत नगर निवासी हिमांशु उर्फ बनिया और उसके भाई दीपांशु उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। उन्हें वीरवार शाम राजाखेड़ी रोड स्थित एक ग्राउंड से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक और लोहे का कड़ा बरामद किया है। शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि वीरवार देर शाम टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक राजाखेड़ी रोड के पास खाली स्थान पर बैठे हुए हैं। सूचना पपुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 2 जून की रात उग्राखेड़ी रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति से लूटपाट की थी। इस संबंध में थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी निवासी डॉ. कर्मबीर की शिकायत पर मामला दर्ज है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। आरोपी हिमांशु के खिलाफ चोरी और स्नैचिंग के नौ मामले दर्ज हैं, जबकि दीपांशु पर स्नैचिंग का एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार हिमांशु हाल ही में नौ मई को जेल से जमानत पर बाहर आया था।