फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two and a quarter year old child dies after falling into drain

Panipat News: सवा दो साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Two and a quarter year old child dies after falling into drain
पानीपत/सनौली। निंबरी गांव में सवा दो साल के एक बच्चे की खेलते समय नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा वीरवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। परिजन उसको रातभर गांव में तलाश करते रहे। चांदनी बाग थाना पुलिस में भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण तक की आशंका जाहिर की थी। पुलिस की टीमें भी बच्चे की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह बच्चे का शव घर के पास ही नाले में मिला।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव नगला कईया निवासी महिला नीरज ने बताया कि वह अपने पति अजब सिंह व तीन बच्चों के साथ निंबरी गांव में किराये पर रहती है। उसके पति अजब सिंह यहीं एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उसका सवा दो साल का बेटा अनुज अपने बड़े भाई व बहन के साथ वीरवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। वह घर में काम कर रही थी। उसके पति अजब सिंह फैक्ट्री से घर लौटे थे। शाम करीब सात बच्चे उसका बड़ा बेटा व बेटी घर आ गए, लेकिन अनुज नहीं आया। वह उसे देखने के लिए बाहर आई, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा। उसने पड़ोसियों से भी पूछा व गांव की गलियों में ढूंढा। उसके पति व पड़ोसी रातभर अनुज को तलाश करते रहे। चांदनी बाग पुलिस थाना में अनुज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी। शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्हें नाले से एक हाथ बाहर दिखा। उन्होंने उसे बाहर निकाला तो वह अनुज था। वह उसको सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन-
चांदनी बाग थाना पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर बच्चे की तलाश की गई। उसका शव नाले में मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed