फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two and a half lakh cheated from the couple on the pretext of getting a job in Anganwadi

Panipat News: आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दंपती से ठगे ढाई लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh cheated from the couple on the pretext of getting a job in Anganwadi
पानीपत। विकास नगर निवासी एक दंपती से आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का आरोप कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद रामचंद्र कादियान के कार्यालय के कर्मचारी पर है। भुक्तभोगी का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने गृहमंत्री से गुहार लगाई। उनके आदेश पर सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसकी गली में पूर्व पार्षद रामचंद्र कादियान का ऑफिस है। ऑफिस पर शुभम उर्फ मन्नी निवासी वार्ड-10 रहता था। वर्ष 2016 में पूर्व पार्षद के ऑफिस में उसकी शुभम के साथ जान पहचान हुई। मन्नी ने कहा कि उसका एक जानकार है, जो महिलाओं को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाता है, कोई जानकार हो तो बता देना। उसने नौकरी लगवाने के लिए ढाई लाख रुपये खर्च बताया। दो लाख रुपये पहले और 50 हजार रुपये लगने के बाद देने होगे। वह झांसे में आ गया और अपनी पत्नी सीमा को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये दे दिए। शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज लेकर चला गया। कुछ दिनों बाद उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए। आरोपी ने तीन माह के अंदर नौकरी लगवाने का झांसा दिया, लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

भुक्तभोगी ने कहा कि आरोपी मन्नी अब न घर मिलता है, न ही फोन उठाता है। उसके परिजन उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उसने इसकी शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे बार-बार थाने बुलाया। पुलिस ने कहा कि अगर मन्नी कुछ कर गया तो तो तू फंस जाएगा। तू क्यों बार-बार दरखास्त देता है। मन्नी को कभी भी नहीं बुलाया। उसने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed