फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of firing were taken on production warrant and on remand for two days

गोली चलाने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing were taken on production warrant and on remand for two days
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी में कहासुनी होने के बाद युवक पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को सीआईए-2 ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। दोनों के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा वर्ष 2019 में थाना चांदनी बाग में दर्ज है। इसके अतिरिक्त अवैध हथियार रखने के संबंध में सेक्टर 29 में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के निरथान निवासी योगेश ने बताया था कि वह किराये का कमरा लेकर रहता है, 3 दिसंबर 2020 की रात कमरे में दोस्त सुमित निवासी डाहर के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे आए और उनके साथ हाथा पाई व गाली गलौच करने लगे। उनमें से एक आरोपी ने देसी कट्टा निकाला और उस पर फायर करने लगा तो उसने कट्टे को पकड़ लिया। आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जो गोली उसके हाथ की हथेली को पार कर दाहिने घुटने को चीरकर निकल गई। इसके बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिस मामले में पुलिस ने आरोपी सन्नी उर्फ डब्ल्यू और नवाब उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों की सुमित निवासी डाहर के साथ दोस्ती थी। वारदात से करीब 5 दिन पहले वह दोनों सुमित से मिलने के लिए मुखीजा कॉलोनी में योगेश के किराए के कमरे पर गए थे। इस दौरान दोनों की सुमित की मौजूदगी में योगेश के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। इसी की रंजिश रखते हुए दोनों ने मिलकर 3 दिसंबर 2020 की रात फायर कर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed