फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No consensus on exempting local vehicles from charges.

Panipat News: लोकल वाहनों को फ्री करने पर सहमति नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
No consensus on exempting local vehicles from charges.
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। नेशनल हाईवे-709 एडी पर तामशाबाद-सनौली टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को निशुल्क निकालने की मांग को लेकर शुक्रवार को छह गांवों के ग्रामीणों और टोल संचालक के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

सनौली खुर्द थाने में थाना प्रभारी विनोद कुमार की मध्यस्थता में शाम पांच बजे से पौने आठ बजे तक करीब पौने तीन घंटे वार्ता चली, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन देने और रविवार को टोल प्लाजा पर महापंचायत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में राणा माजरा, पत्थरगढ़, गढ़ी बेसिक, जलालपुर द्वितीय, नवादा आर और नवादा पार के ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान की रक्षक टोल कंपनी के मालिक कमल संधू शामिल हुए। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पूर्ण टोल छूट की मांग पर कायम रहे और कंपनी ने नियमानुसार रियायती पास का विकल्प रखा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दोनों पक्षों से सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी बोली- नियमों के तहत रियायती पास का प्रावधान
टोल कंपनी के मालिक कमल संधू ने कहा कि एनएचएआई की गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय निवासियों के लिए निर्धारित रियायती दरों पर मासिक पास बनाने का प्रावधान है। कंपनी ग्रामीणों के लिए नियमानुसार रियायती पास बनाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पूर्ण छूट की मांग कर रहे हैं, जबकि कंपनी के अनुसार शून्य शुल्क पर टोल से छूट देना निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है।


ग्रामीण बोले- पहले की तरह मिले पूरी छूट
ग्रामीण प्रतिनिधि संदीप देशवाल कुराड़, कौशर नंबरदार और नवाब अली ने कहा कि टोल प्लाजा करीब तीन साल से संचालित है। उनके अनुसार, इससे पहले टेंडर लेने वाली कंपनियां आसपास के गांवों के स्थानीय वाहनों से टोल नहीं वसूलती थीं। आठ सितंबर से रक्षक कंपनी ने संचालन संभालने के बाद स्थानीय वाहनों से भी टोल वसूली शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले की तरह पूरी छूट मिलनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि शनिवार को उपायुक्त से मिलकर मांग रखी जाएगी। यदि समाधान नहीं हुआ तो रविवार को महापंचायत में आगामी आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed