{"_id":"681fc80ddb189577d80953b4","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-gang-rape-of-a-minor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136760-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों अमन व अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। पुलिस ने दोनों को जल्द करने की बात कही है।
सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित लेबोरेटरी में एक नाबालिग के साथ लैब संचालक सहित चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। नाबालिग ने अपने परिजनों को सारी बात बतलाई तो उसका पिता नाबालिग को लेकर सनौली खुर्द थाना पहुंचे। उन्होंने युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दी। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर अनुज व समीर और दो अन्य सहित चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही थी और शनिवार को दो आरोपियों अमन व अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्जन
सनौली खुर्द थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो आरोपियों अमन व अनुज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाकी दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।