फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tubewell is not working in Jaurasi village for one and half year, villagers are yearning for water

Panipat News: जौरासी गांव में डेढ़ साल से ट्यूबवेल ठप, पानी को तरसे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Tubewell is not working in Jaurasi village for one and half year, villagers are yearning for water
समालखा। जौरासी गांव में खेल स्टेडियम के सामने 1995 में बनाई पानी की टंकी पिछले डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी है। यहां के ट्यूबवेल का बोर फेल हो चुका है। जिससे गांव के करीब 300 घरों की पानी की सप्लाई बंद है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पीने के पानी को लेकर परेशान है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। अब गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामेहर, नरेंद्र, वीरेंद्र, लहणा, रोशन, बिट्टू, मास्टर रामकुमार, बलबीर व सुखबीर ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव जौरासी में पानी की टंकी 1995 में बनाई थी। तत्कालीन विधायक हरिसिंह नलवा इसे चालू किया था। अब यह पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी है। टंकी के ट्यूबवेल का बोर खत्म हो जाने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें अपने व पशुओं के पीने का पानी भी दूसरे पाने माहरे वाले जोहड़ के किनारे लगे नलकूप से लाकर गुजारा करना पड रहा है। गांव के सरपंच धर्मपाल ने बताया कि समस्या के हल कराने के लिए ग्राम पंचायत गांव में नई टंकी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसे जन स्वास्थ्य विभाग को दिया था।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग समालखा के एसडीओ मोहित शर्मा ने बताया कि गांव जौरासी में नया ट्यूबवेल लगाने के लिए एस्टीमेट पास हो चुका है। अगले महीने मुख्यमंत्री सेनेटरी बोर्ड की बैठक में फंड अलाॅट करेंगे। इसके बाद फंड आते ही टेंडर लगाकर टंकी का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed