फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck hits Scorpio, one friend killed, two injured

Panipat News: ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Truck hits Scorpio, one friend killed, two injured
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने एक ट्रक ने पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक दोस्त की मौत हो गई। दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक वहां ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घायल युवक के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


पलवल के सेक्टर 24 निवासी रंजत सहरावत ने बताया कि वह रोड कंस्ट्रक्शन का काम करता है। वह चंडीगढ़ में अपने दोस्त विकास जाखड़ निवासी मनशा, पलवल व हर्षित तेवतिया निवासी मिफक गनी गांव, पलवल के साथ गया था। वह सोमवार रात को वहां से अपना काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। वह स्कॉर्पियो चला रहा था। जब वह पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। ट्रक चालक वहां ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने उनको स्कॉर्पियो से निकाला और तीनों को सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विकास जाखड़ को मृत घोषित कर दिया। विकास के सिर व छाती पर गंभीर चोटें आई थी। इस हादसे में हर्षित को भी काफी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed