फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Offered vermilion and took a solemn vow to observe strict rules.

Panipat News: सिंदूर चढ़ाकर लिया कठोर नियमों के पालन का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Offered vermilion and took a solemn vow to observe strict rules.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर में दशहरा व दिवाली को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति का माहौल गहराने लगा है। श्री सनातन धर्म राम मंदिर सनौली रोड और श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन समेत एक दर्जन स्थानों पर 40 दिवसीय हनुमान चालिया व्रत व भव्य दरबार स्थापना अनुष्ठान की वीरवार को शुरुआत की। भक्तों ने संकटमोचन श्री हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया और 40 दिवसीय कठोर नियमों के पालन का संकल्प लिया। वहीं कुछ जगह शुक्रवार को चालिया व्रत शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुष्ठान के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र हवन किया। जोत प्रज्वलित कर चालिया व्रत का श्रीगणेश किया। हनुमान महाराज के गगनभेदी जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्त पंकज कैथवास ने 40 दिनों के कठोर चालिया व्रत का संकल्प लिया। वे अगले 40 दिनों तक प्रतिदिन केवल एक समय बिना नमक का भोजन, भूमि शयन, ब्रह्मचर्य का पालन और निरंतर हनुमान भक्ति जैसे कड़े नियमों का निर्वहन करेंगे। निगम पार्षद एवं मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि यह 40 दिवसीय अनुष्ठान नगरवासियों के कल्याण, सुख-शांति और प्रभु चरणों में निष्काम भक्ति भाव जागृत करने का पावन माध्यम है। मंदिर में प्रतिदिन प्रात आठ और सायं साढ़े सात बजे आरती की जाएगी। सनौली रोड स्थित राम मंदिर के प्रधान कृष्णलाल कोटू जुनेजा ने बताया कि हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया और भक्तों को संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दशहरे के अवसर पर हनुमान स्वरूप निकालने की अनूठी परंपरा पाकिस्तान के मुल्तान से जुड़ी हुई है, जिसे विभाजन के बाद भी श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। इस व्रत के दौरान हनुमान स्वरूप बनने वाले भक्त एवं साधक 40 दिनों तक कठोर ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं।





इसमें कठोर नियमों की पालना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed