फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by the power cut, people blocked the road

Panipat News: बिजली कट से परेशान लोगों ने सड़क जाम की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the power cut, people blocked the road
पानीपत। असंल सुशांत सिटी के सद्भावना एनक्लेव में सोमवार सुबह 11 बजे से रात साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में इस अघोषित कट से लोगों का सब्र जवाब दे गया। सोसायटी के पुरुष और महिलाएं सड़क पर उतर गए। लोग रात 8:00 बजे यमुना एन्क्लेव-अंसल रोड पर मेयर कार्यालय के पास बैठ गए। लोगों ने यहां जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां 500 मीटर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की। बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद लोगों ने 8:20 बजे लोगों ने जाम ने खोला।
विज्ञापन


सद्भावना एनक्लेव निवासी राजेंद्र सिंह, सुरेश फौजी, दीपक कुमार, गुलशन खुराना, जितेंद्र कादियान, रमेश सिंगला, सुरेश कुमार व अनिल वर्मा ने बताया कि सोसायटी के लोगों को बिजली कटों से काफी परेशानी हो रही है। बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सोमवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई। रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान इन्वर्टर की बैटरी भी खत्म हो गई। लोगों को बहुत परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों का सब्र जवाब दे गया। उनको जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा। ट्रैफिक डीएसपी सुरेश कुमार के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोला है। बिजली निगम की सेवाओं से लोगों परेशान है। निगम की ओर से अघोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर जेई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों से कहा कि उन्हें बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी नहीं थी। जैसे ही इसकी सूचना मिली बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed