फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trouble due to late arrival of express trains

Panipat News: एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से पहुंचने से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to late arrival of express trains
पानीपत। ट्रेनों के निर्धारित समय से स्टेशन पर देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारी एक्सप्रेस ट्रेनों की पासिंग कराते हैं। इसलिए दूसरी ट्रेन को रोकना पड़ता है। इस दौरान यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस कारण वे कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे हैं। ट्रेन के कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को समस्या हो रही है।
पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री मुकेश, राममेहर और ऋषि ने बताया कि वह पिछले काफी समय से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं लेकिन उनके गंतव्य को जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित स्थान पर देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए रेलवे द्वारा इसे दुरुस्त करने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए है। जिससे यात्रियों को इस समस्या का जल्द ही कोई समाधान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही लेट
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 4:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:59 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 4:04 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ऊंचाहर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 8:39 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 2:44 घंटे की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:06 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 16 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:12 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:11 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:01 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 27 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:08 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 45 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:44 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:59 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 30 मिनट की देरी से पहुंची।

डाउन लाइन : झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 8:49 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 14 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:32 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:53 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 21 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 4:20 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 18 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed