फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transporters on three-day strike against green tax, 150 vehicles unable to reach Delhi

Panipat News: ग्रीन टैक्स के विरोध में तीन दिन की हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर, 150 गाड़ी नहीं जा सकी दिल्ली

Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Transporters on three-day strike against green tax, 150 vehicles unable to reach Delhi
सेक्टर-25 में बैठक करते ट्रांसपोर्टर। स्रोत : एसो.
पानीपत। औद्योगिक नगरी के ट्रांसपोर्टर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की अगुवाई में वीरवार को तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। पानीपत से 100 से 150 गाड़ी बंद रही। इनमें परचून और फूल व फूल दिल्ली से आता है। जिला प्रधान धर्मबीर मलिक की अगुवाई में वीरवार को ट्रांसपोर्टर नगर में हुई बैठक में ट्रांसपोर्ट ने 21 से 23 मई तक गाड़ियों को दिल्ली नहीं भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ग्रीन टैक्स पहले तीन हजार रुपये था। अब इसे बढ़कर 5200 रुपये कर दिया है। इससे ट्रांसपोर्टर में रोष है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ग्रीन टैक्स की बढ़ोतरी और दिल्ली में बीएस-4 गाडियों के प्रवेश पर दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है। इसके अलावा डीजल के रेटों में लगातार बढोतरी, ई-चालान का होना और सरकार द्वारा एआईएस-140 एलटीडी डिवाइस को लगाना अनिवार्य करना है। इनका सभी ट्रांसपोर्टरों ने विरोध किया और दिल्ली व एनसीआर के ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल को पूरा समर्थन दिया गया। इस मौके पर पानीपत गुड्स के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, सतबीर शर्मा, संजय शर्मा, विकास गर्ग, मन्नू मलिक उग्राखेड़ी, राज जागलान, मुकेश, शेर सिंह, कनव मलिक, दीपेंद्र मलिक व रविंद्र कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बोले खर्च बढ़ रहे
ट्रांसपोर्टर पर खर्च बढ़ा

ट्रांसपोर्टर मन्नू मलिक ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्टर पर खर्च बढ़ गया है। इस स्थिति में गाड़ी चला पाना मुश्किल हो गया है। उनको रेट बढ़ाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोग बढ़ा हुआ किराया देने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल के रेट बढ़
ट्रांसपोर्टर रमेश मलिक ने बताया कि तेल के रेट बढ़ गए हैं। चालक व क्लीनर भी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मार्केट में किराया बढ़ाने की स्थिति नहीं है। ऐसे में या तो घाटा खाना पड़ेगा या फिर काम बंद करने को मजबूर होना होगा। पेट्रोल और डीजल के एक साथ रेट बढ़ने पर गाड़ी चला पाना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed