फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transgender trapped in love trap, then changed sex, got married and grabbed cash and jewelry

Panipat News: किन्नर को प्रेम जाल में फंसाया, फिर लिंग बदलवाया, शादी कर नकदी-गहने हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Transgender trapped in love trap, then changed sex, got married and grabbed cash and jewelry
पानीपत। यूपी के औरैया जिले के रहने वाले एक युवक ने पानीपत की किन्नर को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसका लिंग परिवर्तन कराया और शादी कर ली। आरोप है कि एक माह के भीतर ही उससे लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात हड़पकर दूरी बना ली। जब किन्नर ने उसे समझाने का प्रयास किया तो बोला कि उसकी जरूरत पूरी हो गई। इसके बाद अक्सर मारपीट करने लगा। तंग आकर वह एकबार फिर किन्नर समाज में रहने लगी लेकिन जब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है तो उसने पुलिस में शिकायत दी। मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी पीड़ित किन्नर ने बताया कि वर्ष-2016 में यूपी के औरैया जिले के गांव सिखरना निवासी अखिलेश से उसकी मुलाकात हुई थी। मेलजोल बढ़ने के बाद अखिलेश ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इससे इंकार कर दिया। कहा था कि परिवार और समाज उसे दुल्हन के रूप में स्वीकार नहीं करेगा। इस पर आरोपी अखिलेश ने कहा कि वह किसी की परवाह नहीं करता। अखिलेश के कहने पर उसने अपना लिंग भी बदलवा लिया। फिर 24 फरवरी 2023 को आर्य समाज ट्रस्ट के जरिये तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली में दोनों का विवाह हो गया। आरोप है कि शादी के बाद पति ने उससे सभी सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले ली। इसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह दूरी बनाने लगा, उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। मार्च-2023 में जमकर मारपीट की। इससे आहत होकर वह किन्नर समाज में आकर रहने लगी। अब उसे सूचना मिली कि पति दूसरी शादी कर रहा है। इसकी शिकायत उसने सास-ससुर को की तो पति ने 14 अप्रैल को पानीपत आकर उसके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे फर्श पर घसीटा, अन्य किन्नरों ने छुड़ाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अखिलेश ने पहले गाड़ी खरीदने के नाम पर सात लाख रुपये हड़प लिए। वहीं वर्ष 2019 में 60 हजार रुपये बुआ की लड़की की शादी के नाम पर ले गया। फिर जब भी मिलता 25-30 हजार रुपये लेकर जाता। उससे तीन मोबाइल, उपहार में मिली सोने की चेन, अंगूठी आदि सब जेवरात ले लिए। शादी के बाद उसे धमकी दी कि अब तू कंगाल हो गई है, तू मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं करा सकती और फिर दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नर की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed