फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trains arriving hours late, increased problems

Panipat News: घंटों देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trains arriving hours late, increased problems
पानीपत। खराब मौसम से रेलवे व परिवहन की सेवाएं पूर्ण रूप से प्रभावित हो रही है। ट्रेन व बसें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही है। यात्रियों को घंटों इंतजार कर निजी वाहनों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले लगभग 15 दिन से ट्रेन व बस का पहिया धीमा पड़ा है। अब आने वाले दिनों में भयंकर धुंध होने के आसार हैं। इसलिए आने वाले दिनों में यह समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

अंबाला जा रहे यात्री युद्धवीर, मोहित और विकास ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से पानीपत स्टेशन पर खडे होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। लेकिन धुंध के कारण उन्हें कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उनका काफी समय व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस बारे में विचार-विमर्श करने की बात कही है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पडे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और परिवहन अधिकारियों का कहना है कि ठंड में धुंध का खतरा रहता है। इसलिए ट्रेन और बसों के पहिये की गति धीमी हो गई है। जिस कारणवश यात्रियों को समस्या का सामना करना पड रहा है। यदि ट्रेन और बस की गति में कोई बदलाव किया जाए तो कोई हादसा हो सकता है। जिसके परिणाम स्वरूप हादसे में भारी मात्रा में जनहानि हो सकती है। इसलिए ट्रेन और बसों को धीमी गति में ही दौडाया गया है। जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकें।
ये ट्रेन हो रही प्रभावित ः अप लाइन की ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। एनडीएलएस पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 11:03 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:07 बजे रवाना किया गया। पैसेंजर का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है।
यह ट्रेन पानीपत 11:04 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:06 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया है।पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 12:57 बजे पहुंची और इसे यहां से दोपहर 01:02 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:21 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम 3:25 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है।

डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 09:23 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से सुबह 09:27 बजे रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed