{"_id":"0fe6586431d8527e94acf81781b3a414","slug":"train-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, आधा दर्जन ट्रेन लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, आधा दर्जन ट्रेन लेट
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल के चलते रेल यात्रियों को ट्रेन में सफर करना मुश्किल हो गया है।
सोमवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चलने के कारण रेल यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। रेल यात्री बिमला, आशा रानी, कर्मवीर सिंह और तेज सिंह ने बताया कि सस्ता और सुगम सफर होने के कारण ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं।
तीज का त्योहार होने के चलते अपने परिवारजनों से मिलने जा रहे थे, लेकिन ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चलने के कारण दिक्कत उठानी पड़ रही है। 11057 दादर से चलकर अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेन कैंसल होने के कारण रेल यात्रियों को काफी मायूस होना पड़ा।
रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। त्योहार के चलते रेलवे प्रशासन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों की माने तो पिछले कई महीने से ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है। पहले इटारसी में पैनल खराबी के चलते और फिर रेलवे पुल धंसने के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। जिस कारण ट्रेनों के रूट बदल गए हैं और ट्रेनें देरी से पहुंच रही है।
ये ट्रेन रही लेट
11057 दादर-अमृतसर कैंसल
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे
12715 सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे
12312 कालका मेल आधा घंटा
12919 मालवा आधा घंटा
12058 जन शताब्दी आधा घंटा