फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor-trolleys will be parked regularly at places where garbage is piled up

Panipat News: गंदगी के ढेर लगने वाले स्थानाें पर नियमित रूप से खड़ी हाेंगी ट्रैक्टर-ट्राली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys will be parked regularly at places where garbage is piled up
पानीपत। शहर में कूड़ा उठान के लिए नगर निगम अधिकारी एक्शन में आ गए हैं। अब नियमित गंदगी के ढेर वाले स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्राली नियमित रूप से खड़ी की जाएंगी। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में जेबीएम को 150 गाड़ी लगाने का लक्ष्य रखा है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इसके आदेश जारी किए हैं। इसके साथ सफाई एजेंसी को नोटिस जारी किया है। विदित है कि नगर निगम ने बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में जेबीएम कंपनी के संसाधनों की जांच की थी। जिसमें काफी खामियां मिली थी। अमर उजाला ने वीरवार के अंक में विषय को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने सफाई के लिए एजेंसियों काे संसाधन बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। विशेष रूप से शहर के जिन क्षेत्राें में सड़काें व चाैक-चाेराहाें पर दिन में राेजाना कूड़े के ढेर लगते हैं। वहां ट्रैक्टर-ट्राली नियमित खड़े किए जाएंगे। साथ ही डाेर-टू-डाे कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ियाें की संख्या में भी बढ़ाेत्तरी की जाएगी। इनकी संख्या 150 की जाएगी। कंडम हाे चुकी गाड़ियों काे हटाया जाएगा। उनकी जगह और गाड़ी शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन


बॉक्स
इन स्थानों को किया चिह्नित
-जीटी रोड से सुखदेव नगर सड़क पर पार्क के पास।
-जैन माेहल्ला में श्री दिगंबर जैन मंदिर के पास।
-सेक्टर-12 में एंजल माल के पास पार्क की दीवार के पास।
-न्यू हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी में साई बाबा चाैक से भीम गाेड़ा मंदिर की सड़क पर तिकाेणा पार्क के पास।
-सनाैली राेड पर पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक।
-कुटानी राेड पर वीर भवन चुंगी के पास।
-जाटल रोड से महावीर काॅलोनी की मुख्य सड़क।
-स्वास्तिक राेड पर माता के पास।
- असंध राेड फ्लाईओवर के नीचे बाइक मार्केट।
-किसान भवन के पास।

वर्जन :
शहर में सफाई के लिए लगातार सजगता बरती जा रही है। जेबीएम कंपनी के संसाधनों की जांच की थी। कंपनी को डोर-टू-डोर में 150 वाहन लगाने की कही है। शहर में कई स्थानों पर हर समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली नियमित रूप से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज यादव, आयुक्त्, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed