फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   took out candle march

Panipat News: गिरफ्तारी व लाठीचार्ज के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
took out candle march
कुरुक्षेत्र। छात्र युवा संघर्ष समिति के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में रात करीब नौ बजे कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को कुचलने और खत्म करने में दिन रात लगी हुई है। इसी के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया गया है। उन्होंने कहा कि युवा सरकार के इस षडयंत्र को कभी सफल नहीं होने देंगे। इस मौके पर सीवाईएसएस के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़, जनरल सेक्रेटरी शुभम राणा, अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, जिला सेक्रेटरी मोहित कश्यप, छात्र नेता लकी चौहान, आईटीआई उमरी से अध्यक्ष एलिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed