{"_id":"66d2691594d391bae2016c14","slug":"today-is-the-last-day-of-surcharge-waiver-scheme-cash-counters-will-remain-open-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123487-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरचार्ज माफी योजना का आज अंतिम दिन, खुले रहेंगे कैश काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरचार्ज माफी योजना का आज अंतिम दिन, खुले रहेंगे कैश काउंटर
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम द्वारा चलाई गई सरचार्ज माफी योजना में अब एक दिन ही शेष बचा है। शनिवार को अवकाश होने के बाद भी निगम में कैश काउंटर खोले जाएंगे। अभी तक बिजली निगम में केवल दो प्रतिशत यानी 51,104 में से केवल 1434 उपभोक्ताओं ने ही इस योजना का लाभ लिया है। उपभोक्ता स्कीम का लाभ उठाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। जिसका बड़ा कारण उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी न पहुंचा माना जा रहा है। हालांकि निगम की ओर से योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को अवगत भी कराया गया। वहीं, गांव वाइज सूची तक उपभोक्ताओं को भेजी गई है ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जागरूक कर सकें।
बता दें कि हर साल विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना लाई जाती है। अगस्त माह में बिजली निगम की ओर से सरचार्ज माफी योजना शुरू की गई। योजना का लाभ केवल 31 दिसंबर 2023 तक के बकाया बिजली बिल के घरेलू डिफाल्टर उपभोक्ता ले सकते हैं। स्कीम का लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित थी लेकिन सर्कल में अभी तक 1434 उपभोक्ताओं ने ही एकमुश्त व किस्त में स्कीम का लाभ लिया है। जिन्होंने 2.68 करोड़ की बिल राशि जमा कराई है। जबकि 98.88 लाख का सरचार्ज माफ हुआ और किस्त में लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की 28.71 लाख सरचार्ज राशि को सीज किया गया है। जो नियमानुसार बिल भरने पर माफ हो पाएगी।
वर्जन :
बिजली निगम की सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि सरचार्ज माफी योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके लिए शनिवार को भी कैश काउंटर खोले जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक निगम में आ सकते हैं।