{"_id":"6680abfe0493fad6c00bedfa","slug":"today-is-the-last-day-for-registration-in-colleges-first-list-will-be-released-on-4th-panipat-news-c-244-1-sknl1016-120349-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेजों में पंजीकरण का आज अंतिम दिन, चार को पहली सूची होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेजों में पंजीकरण का आज अंतिम दिन, चार को पहली सूची होगी जारी
विज्ञापन
पानीपत। इन दिनाें विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। आवदेन प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए मात्र एक दिन शेष है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। कॉलेजों में आवेदन के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर विद्यार्थी तय समय से पहले आवेदन करने को उत्साहित है।
आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 344 कॉलेजों में 85 पाठ्यक्रमों के लिए करीब 2.30 लाख सीटों पर शनिवार शाम साढ़े छह बजे तक पूरे हरियाणा से 122165 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण हो चुके है। हालांकि 134969 विद्यार्थियों के पंजीकरण हो चुके हैं। शनिवार को 2724 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 3902 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण किए गए। अब तक 115304 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। लड़कियों के आवेदनों की संख्या लड़कों से ज्यादा है।
12वीं कक्षा में एनएसएस का मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन करने पर 5 अंक मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने गत वर्ष अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पांच अंकों की मान्यता को बहाल करने का फैसला लिया था। वहीं कॉलेज पाठ्यक्रम की सीटों पर दाखिले के साथ-साथ खेल कोटे की सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों के पास खेल विभाग से बना हुआ स्पोट्र्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया है। स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए अब दो की बजाय चार जुलाई को पहली प्रोविजनल वरियता सूची जारी की जाएगी। पांच से 13 जुलाई के दौरान प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। साथ ही फीस जमा करने की क्रिया जारी रहेगी। पहली दो काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं।
बॉक्स
पोर्टल पर पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रवेश चाहने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के छात्रों के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक आय को पीपीपी से सत्यापित आय से लिया जाएगा।
वर्जन-
यूजी कक्षाओं में आवेदन के लिए मात्र एक दिन शेष हैं। आवेदन के अंतिम दिन रविवार होने के बावजूद कॉलेजों में हेल्प डेस्क खुले रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाने में परेशानी न हो। विद्यार्थी अपने विषय और कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर करें। पहली फाइनल मेरिट सूची 5 जुलाई को जारी की जाएगी।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत।