{"_id":"691a3c5008abd60c8906dd35","slug":"to-15-passengers-traveling-daily-from-panipat-in-vande-bharat-panipat-news-c-244-1-pnp1011-147224-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वंदे भारत में पानीपत से रोजाना 10 से 15 यात्री कर रहे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वंदे भारत में पानीपत से रोजाना 10 से 15 यात्री कर रहे यात्रा
विज्ञापन
- यात्री बोले- आधुनिक सुविधाएं और तेज रफ्तार के कारण समय की हो रही बचत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। वंदे भारत ट्रेन का पानीपत स्टेशन पर ठहराव शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 10 से 15 लोग पानीपत से वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार और समय की पाबंदी के कारण यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है।
रविवार को वंदे भारत ट्रेन दिल्ली जाने के लिए दोपहर 1:05 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंची। चार मिनट के ठहराव के दौरान करीब 14 यात्री ट्रेन में सवार हुए। स्टेशन पर वंदे भारत का रुकना यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है क्योंकि अब उन्हें दिल्ली तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल गया है। अंबाला से पानीपत आई यात्री मोनिका ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली साफ-सफाई, आरामदायक सीटें और समय पर गंतव्य पर पहुंचना सबसे बड़ी सुविधा है। यात्री तुषार ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा से भी काफी आसानी हो गई है। ट्रेन समय पर आती है और समय पर पहुंचाती है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
ट्रेन के ठहराव के बाद से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है। वंदे भारत में मिलने वाली हाई-क्लास सुविधाएं यात्रियों को आकर्षित कर रही है। स्थानीय यात्रियों को तो फायदा हुआ ही है साथ ही दिल्ली-फिरोजपुर रूट पर सफर करने वालों के लिए भी यह एक तेज, सुरक्षित और बेहतर विकल्प बनकर उभरा है।
विज्ञापन
- मुकेश, सीएमआई रेलवे स्टेशन