फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tiranga Yatra paints the city in patriotic colours

Panipat News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra paints the city in patriotic colours
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रमोद विज व जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। संवाद
- विधायक प्रमोद विज के नेतृत्व ने उमड़े शहरवासी और कार्यकर्ता, झांकी रही आकर्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व विधायक प्रमोद विज ने किया। भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयकारों से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा जीटी रोड स्थित संजय चौक से शुरू की। इस दौरान एक एंबुलेंस फंस गई। जिसको तुरंत रास्ता दिया गया।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान देश को एकता के सूत्र में पिरो रहा है। इसके लिए लोगों में जोश है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि तिरंगा भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, आम नागरिक तिरंगा झंडा लेकर, देश की रक्षा के लिए सेना के बलिदानों को याद करते हैं और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भाजपा तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की व फूल मालाएं पहनाकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के पूर्व सैनिक भी यात्रा में जोश के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। पूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की झांकी को यात्रा में शामिल किया। सेवानिवृत्त कैप्टन एसके ओबेरॉय, कैप्टन राजेंद्र, कैप्टन राजबीर शर्मा, ब्रिगेडियर शेट्टी व वेद शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने शेल्यूट किया। मौके पर महापौर कोमल सैनी, यात्रा की जिला संयोजक पूर्व मेयर अवनीत कौर, संयोजक दिनेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, वरिष्ठ नेता सुनील सोनी, प्रवक्ता वेद पाराशर, कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, संजय अग्रवाल, राहुल विज, सुनील सोनी, रणजीत भाटिया, धीरज मलिक, नीरू विज, डॉ. हेमा रमन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा, विजय सहगल व गौरव लीखा मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रमोद विज व जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। संवाद

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रमोद विज व जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed