फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Till date Congress has not been able to make even the leader of opposition: Shruti

आज तक नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बना पाई कांग्रेस, संगठन तो है ही नहीं : श्रुति चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Till date Congress has not been able to make even the leader of opposition: Shruti
पानीपत। प्रदेश में विधानसभा के सत्र तक शुरू हो चुके हैं लेकिन आज तक कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष तक का चयन नहीं कर पाई है। कांग्रेस का तो संगठन तक नहीं है। कांग्रेस की इस समय काफी बुरी हालत हो चुकी है। अब भी कांग्रेस में जो काम करना चाहते हैं वे लोग कांग्रेस को छोड़ने के लिए विवश होंगे। जबकि भाजपा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ी है। भाजपा में आने के लिए मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करती हूं।
विज्ञापन


ये बातें वीरवार को पानीपत पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कही। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के सिलसिले में यहां आई। उन्होंने शहरी विधायक के कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को भी इसकी धरती से लांन्च किया था। अब इसी धरती से सखी योजना को भी लॉन्च करने जा रहे हैं। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन को लेकर मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। देश में सिर्फ हरियाणा प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है जहां किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं। बाजरे के एक एक दाने की खरीद की गई है। अगर किसानों को कोई समस्या है तो वे उनके साथ बैठकर कर इसका समाधान निकालने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी इसे लेकर कमेटी गठित की गई है। वहीं राज्य सरकार भी किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार गंभीर है और इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि वे गांव स्तर पर आंगनबाड़ियों में दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर रही हैं। महिलाओं को बच्चों के विकास के लिए पोषण मिल रहा है या नहीं इसके लिए एक विशेष कमेटी भी गठित की गई है। आंगनबाड़ियों की आवश्यकता और समस्याओं के संबंध में उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे धरातल पर हर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करें। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट को लेकर महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आगंनबाड़ी केंद्रों में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में महिला चौपाल बनाने का भी प्रयास होगा। इसे भी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed