फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths looted mobile from a young man returning home from the factory

Panipat News: फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक से तीन युवकों ने लूटा मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three youths looted mobile from a young man returning home from the factory
पानीपत। पानीपत में एक बार फिर बाइक सवार झपटमार सक्रिय हो गए हैं। बदमाशों ने चार दिन में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। तहसील कैंप थानाक्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से फोन लूट लिया। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर डबरपुर निवासी गगन तहसील कैंप थानाक्षेत्र की देसराज कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार रात 10 बजे फैक्टरी से काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहा था। डीएम पब्लिक स्कूल के पास सामने से बाइक पर तीन युवक आए और पूछा कि तुम कहां जा रहे हो। इतना कहकर उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक भीड़ इकट्ठा हुई तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी फूल कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

14 सितंबर को ग्वालड़ा गांव में ऑटो चालक से बाइक सवार तीन युवक 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। समालखा पुलिस को दी शिकायत में रोहतक की दुर्गा कॉलोनी निवासी ऑटो चालक दीपक ने बताया था कि वह 1.20 लाख रुपये लेकर जींद जा रहा था। ग्वालड़ा गांव के पास पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और रुपये लूटकर फरार हो गए। ताजा वारदात में भी इन्हीं आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed