{"_id":"699a1db9be53ac3211074d0e","slug":"three-people-including-a-youth-died-in-road-accidents-panipat-news-c-244-1-pnp1012-152652-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में हाइड्रा। संवाद
पानीपत। जिले में तीन जगह सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। देर रात को मतलौडा क्षेत्र के भालसी गांव के पास हाइड्रा की टक्कर से कार सवार मनीष (35) की मौत हो गई। शुक्रवार रात को मनीष कार लेकर मतलौडा से खंडरा गांव आ रहे थे। दूसरा हादसा भी मतलौडा क्षेत्र में ही हुआ। कुराना गांव के पास देर रात को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में किसान जोरावर (55) की मौत हुई। वहीं, बापौली क्षेत्र में 15 फरवरी को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल रमेश (62) ने भी शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी।
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के बेटे की हुई मौत
मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र के खंडरा गांव के पास शुक्रवार रात को करीब आठ बजे भालसी गांव के पास हाइड्रा की टक्कर से कार सवार मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हवा सिंह के बेटे मनीष की मौत हो गई। मनीष के भाई प्रदीप ने बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़े भाई मनीष थर्मल प्लांट में प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार दोपहर को मनीष अपनी कार से अलूपुर गांव में किसी काम से गए थे। शाम को वह मतलौडा बस स्टैंड पहुंचे और वहां से घर वापस आने लगे। जैसे ही वह भालसी गांव के पास सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मनीष की क्षतिग्रस्त कार और हाइड्रा को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, हादसे के बाद हाइड्रा चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी एसआई राजेश ने बताया कि हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से किसान की मौत
मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के कुराना गांव के पास शुक्रवार रात को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से किसान जोरावर सिंह 55 की मौत हो गई। सुबह को उनका शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। कुराना गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे जोरावर सिंह देर रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल किन्हीं कारणों से अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह भी नीचे गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। सुबह को राहगीरों ने उनका शव पड़ा देखा तो तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। उरलाना चौकी इंचार्ज रोबिन ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
सनौली। थाना बापौली क्षेत्र में 15 फरवरी को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुए बिहौली गांव निवासी रमेश (62) की मौत हो गई। बिहौली गांव निवासी विकास ने बताया कि 15 फरवरी को उनके ताऊ रमेश अपनी मोटरसाइकिल से गांव के अड्डे से घर जा रहे थे। उसी समय बापौली की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार तेज गति से आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का शहर के एक एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर शुक्रवार रात को उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक रमेश के भतीजे की शिकायत पर आरोपी कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद