फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three more accused arrested for fatal attack on youth by firing

Panipat News: फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला करने के तीन और आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested for fatal attack on youth by firing
समालखा। सीआईए-वन की पुलिस टीम ने हथवाला गांव में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला व मारपीट करने मामले में वीरवार शाम को बापौली के आर्यन व लक्की और हथवाला के बंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक पिस्तौल, एक डंडा व एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने तीनों और पहले गिरफ्तार इनके अन्य साथी आरोपी रवि उर्फ कमांडो के साथ शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

सीआईए वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रवि उर्फ कंमाडो ने पूछताछ में तीनों आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। पुलिस टीम ने वीरवार सायं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना समालखा पुलिस में हथवाला गांव के रिंकू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने 30 मार्च की शाम को हमला करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed