फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including two brothers from Rajasthan drowned in Yamuna's pond

Panipat News: यमुना के कुंड में राजस्थान के के दो भाइयों समेत तीन डूबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Three including two brothers from Rajasthan drowned in Yamuna's pond
सनौली (पानीपत)। हरियाली अमावस्या पर यमुना में पानीपत सनौली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नान के दौरान राजस्थान के सीकर जिले के दो सगे भाइयों समेत तीन श्रद्धालु गहरे कुंड में डूब गए। वे पानीपत शहर में मकानों में पत्थर व टाइल लगाने का काम करते थे । वे पांच अन्य साथियों के साथ स्नान करने आए थे। हादसे के बाद हरियाणा-यूपी के प्राइवेट गोताखोर व फ्लड पीएसी के जवानों को दो मोटरबोट के साथ तलाशी अभियान में लगाया गया है। देर शाम तक तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका। पानीपत सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार, एसडीएम कैराना व सीओ कैराना विरेंद्र कसाना‎ ने घाट पर पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला सीकर के खाटूश्याम थाना गांव निवासी महेश हरियाणा के पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र के रिसालू गांव में किराये के मकान में रहता है। वह घरों व फैक्ट्रियों में पत्थर व टाइल लगाने का ठेकेदार है। उसके पास उसका छोटा भाई बोधु और उनके पास के बलाई सीकर गांव निवासी लोकेश रहता था। वह तीनों राजस्थान और बिहार के अपने पांच अन्य साथियों के साथ रविवार को हरियाली तीज पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित सनौली घाट यमुना नदी में स्नान करने आए थे। इसी दौरान महेश, बोधु व लोकेश गहरे कुंड में डूब गए। किनारे पर मौजूद उनके साथियों ने शोर मचा दिया। सनौली थाना एसएचओ संदीप कुमार, नाका इंचार्ज शमशेर, कोतवाली कैराना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राइवेट गोताखोर साजिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, जाहिद, दिलशाद व मासूम से संपर्क किया। उन्होंने दो इंजन मोटरबोट के साथ तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद फ्लड पीएसी के जवानों को बुलाया गया। 11 प्राइवेट और 11 फ्लड पीएसी के गोताखोरों ने दो मोटरबोट से अभियान चलाया। रविवार देर शाम तक भी तीनों में किसी का सुराग नहीं लग सका। कैराना एसडीएम स्वप्निल यादव व सीओ अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन यमुना किनारे उनकी तलाश में बैठे हैं।
विज्ञापन

वर्जन :
यमुना नदी में रविवार सुबह तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोर व फ्लड पीएसी के जवान तीनों की तलाश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, प्रभारी, थाना सनौली पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed