फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three HCS including ADC transferred from Panipat

Panipat News: एडीसी समेत तीन एचसीएस का पानीपत से तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Three HCS including ADC transferred from Panipat
पानीपत। प्रशासनिक फेरबदल में एडीसी समेत तीन एचसीएस अधिकारियों का पानीपत से तबादला किया गया है। इसमें से एडीसी वीना हुड्डा को सोनीपत मेट्रोपोलिटन डवलपमेंट अथॉरिटी की अतिरिक्त सीईओ लगाया है। उनकी स्थान पर पानीपत में 2020 के आईएएस पंकज को एडीसी लगाया है। इनके साथ जिले में तीन आईएएस अधिकारी हो गए हैं। जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी का तबादला करनाल किया है। उनको यहां भी जिला परिषद का सीईओ लगाया है। उनके स्थान पर गौरव कुमार को जिला परिषद का सीईओ लगाया है। सीटीएम राजेश सोनी को एसडीएम घरौंडा लगाया है। उनकी जगह 2023 के एचसीएस टीनू को पानीपत सीटीएम लगाया है। इनके अलावा कुरुक्षेत्र सीटीएम हरप्रीत कौर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की एस्टेट ऑफिसर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed