फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three accusedk including army jawan sent to judicial custody in idnapping attempt

Panipat News: अपहरण के प्रयास में सेना के जवान समेत तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
three accusedk including army jawan sent to judicial custody in idnapping attempt
पानीपत। जीटी रोड नांगलखेड़ी गांव के पास एक महिला से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास में सोनीपत निवासी सेना के एक जवान समेत तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विदित है कि एक महिला ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत में बताया था कि शहर की एक कॉलोनी में रहती है। वह वीरवार रात को फैक्ट्री से छुट्टी के बाद कमरे पर लौट रही थी। वह जीटी रोड पर नांगलखेड़ी कट के पास पहुंची। एक फाॅर्च्यूनर गाड़ी से बाहर तीन युवक खड़े मिले। उनमें से एक युवक ने उसका रास्ता रोका और उसके बारे में पूछने लगा। वह उनसे ज्यादा कुछ नहीं बोली और कुछ गलत की आशंका पर चलने लगी। तभी एक युवक ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली और गाड़ी में डाल लिया। उसने बचाव में शोर मचाया तो आसपास के लोगों को एकत्र होते देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। थाना सेक्टर-29 प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों राॅकी सोनीपत, प्रवीन व सुनील करनाल को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। रॉकी सोनीपत के मोहाना गांव का है। वे सेना में जवान है और एक महीने की छुट्टी आया हुआ था। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed