फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested for stealing cash and 25 tola of gold jewelery, Panipat

लाखों की नकदी और 25 तोला सोने के जेवर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing cash and 25 tola of gold jewelery, Panipat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। देवी मूर्ति कॉलोनी में अपने मालिक के घर से 16.50 लाख रुपये और 25 तोला सोने के जेवर चोरी करने वाले नौकर व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को सीआईए-टू ने बृहस्पतिवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुरा से काबू किया है।
दरअसल नौकर को मालिक के पैसों और जेवर की पूरी जानकारी थी। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लानिंग तैयार की और तीन जून को वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के पास से 10.54 लाख रुपये व 18 तोले सोने के जेवर बरामद किए हैं। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी उमेश अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अमेरिका में रहता है। उसने घर की देखभाल और अपनी सेवा के लिए गांव निरही, बरेली यूपी निवासी शुभम को नौकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नौकर शुभम ने उमेश के घर चोरी करने का प्लान बनाया और इसमें अपने दोस्त तिमारपुर, दिल्ली निवासी पवन पुत्र बरसाती लाल व अपने ही गांव के श्रण पुत्र राम प्रताप को शामिल किया। तीन जून को उमेश अपनी पत्नी के साथ दिल्ली बेटी के घर गया था। तभी शुभम ने अपने दोस्तों को घर बुलाया और रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शुभम ने घर से साढ़े 16 लाख रुपये व 25 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए थे। दिल्ली से लौटने के बाद उमेश ने अगले दिन घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। नौकर शुभम घर से फरार मिला तो सीधा शक उसी पर गया। एसपी शशांक कुमार सावन ने सीआईए टू को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मामले में छह दिन बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed