{"_id":"67b6421330d93879240f38b3","slug":"thousands-of-people-took-the-divine-message-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132447-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हजारों लोगों ने लिया ईश्वरीय संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हजारों लोगों ने लिया ईश्वरीय संदेश
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेले में पिछले सात दिन में पानीपत शहर समेत आसपास के गांव से करीब 40 हजार श्रद्धालु आध्यात्मिक मेले में पहुंचे। इन्होंने ईश्वरीय ज्ञान, आत्मा-परमात्मा के सत्य व राजयोग ध्यान का अनुभव प्राप्त किया। सेक्टर-11 स्थित कटारिया लैंड में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेले का बुधवार को समापन हो गया।
सेक्टर-11 हुडा सेवा केंद्र की संचालिका, राजयोगिनी बीके सुनीता बहन ने कहा कि जीवन एक मेला है। इसी मेले में लोगाें को अपना जीवन जीना है। व्यक्ति के जीवन में आध्यात्म का होना जरूरी है। ब्रह्मकुमारी द्वारा इसी सोच के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया गया। सात दिन तक चलने वाले मेले में 40 हजार से अधिक लोागें ने ईश्वरीय संदेश को जाना। यह मेला अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा। हजारों लोगों ने यहां शिव बाबा के सच्चे ज्ञान को सुना, राजयोग सीखा और विभिन्न प्रदर्शनी व झांकियों के माध्यम से आध्यात्मिकता को समझा।
खासकर समाज में बढ़ते व्यसन, मानसिक अशांति और प्रदूषण से बचने के लिए यह मेला लोगों को एक नई दिशा देने में सहायक रहा।
आत्मा-परमात्मा का दिव्य ज्ञान ः बीके डॉ. दामिनी ने झांकियों और आध्यात्मिक सत्रों के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के रिश्ते को समझाया।
उन्होंने व्यसन मुक्ति अभियान में लोगों को धूम्रपान, शराब, नशे और अन्य व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ मानसिक प्रदूषण जैसे नकारात्मकता, तनाव और अशांति को दूर करने के लिए राजयोग अपनाने का संदेश दिया। ध्वनि प्रदूषण में अनावश्यक शोर-शराबे से बचकर मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह दी। वायु प्रदूषण में प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। भावनात्मक प्रदूषण में नफरत, ईर्ष्या और द्वेष को छोड़कर प्रेम, करुणा और सहनशीलता को अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
अब ओम शांति भवन में होगा शिविर ः राजयोग शिविर अब सेक्टर-12 स्थित ओम शांति भवन में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर हर दिन सुबह सात से आठ और शाम को चार से पांच तक चलेगा। श्रद्धालु ओम शांति भवन में दिव्य साधना सीख सकेंगे। बीके सुनीता बहन ने कहा कि तनाव, व्यसनों या जीवन की चुनौतियों का राजयोग में समाधान है।ह