फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of eunuchs arrived in Chak Pujan procession, welcomed with 40 kg roses

Panipat News: चाक पूजन शोभा यात्रा में पहुंचे आठ हजार किन्नर, 40 किलो गुलाब से हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of eunuchs arrived in Chak Pujan procession, welcomed with 40 kg roses
पानीपत। अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन की ओर से पानीपत में भारतीय किन्नर चाक पूजन शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज ने 40 किलो गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सेक्टर 13-17 ग्राउंड से शोभा यात्रा निकाली गई, जो ज्ञानेश्वर मंदिर तक गई। चाक पूजन शोभा यात्रा में हर साल की तरह राजस्थान से लेकर महराष्ट्र समेत देशभर से आठ हजार किन्नर अपनी रस्म को पूरा करने के लिए चाक पूजन में पहुंचे। किन्नर रथ में दुल्हन के रूप से सवार होकर शोभायात्रा में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन समाजसेवी गुरु हाजी साधना किन्नर ने किया। इसी के साथ गुरु सुनीता नायक, गुरु बेबी नायक, गुरु रत्नी नायक मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इसी के साथ चाक पूजन यात्रा में मुस्लिम समाज ने किन्नर समाज की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। उनके साथ ही मेयर अवनीत कौर, समाजसेवी एवं पार्षद विजय जैन और कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल भी फूल बरसाए, पगड़ी पहनाई और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसी के साथ ज्ञानेश्वर मंदिर में सोनू बुलट, सन्नी मेहता ज्वेलर्स, रोध डांस अकादमी, दशहरा कमेटी ने स्वागत कर समापन कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

18 जनवरी से शुरू होने वाले किन्नर सम्मेलन में 26 जनवरी को किन्नर समाज शहर में तिरंगा यात्रा करते हुए फूल पत्ती की रस्म करने के लिए कलंदर पीर दरगाह जाएंगे, जिसमें हर किन्नर तिरंगा लेकर जाएंगी। इस यात्रा में 20 रथ में किन्नर उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ 10 बैंड बाजा और ढोल ताशे वाले अलग अलग जिले से आएंगे। 18 व 19 जनवरी को कार्यक्रम जुड़ाव से शुरू हुआ था। इसमें 21 जनवरी को चाक पूजन किया गया। इसी के साथ 28 जनवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed