{"_id":"66987729a9e4a00da0038087","slug":"this-is-haryanas-head-it-gives-equal-account-bjp-will-have-to-give-account-deependra-hooda-panipat-news-c-244-1-pnp1004-121265-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यो हरियाणा है प्रधान, ये बराबर हिसाब करता है, भाजपा को हिसाब देना पड़ेगा- दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यो हरियाणा है प्रधान, ये बराबर हिसाब करता है, भाजपा को हिसाब देना पड़ेगा- दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस पार्टी के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाल मौजूदा सरकार के 10 साल के शासन के खिलाफ सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यो हरियाणा है प्रधान, ये बराबर हिसाब करता है, भाजपा को हिसाब देना पड़ेगा। साथ ही कहा कि लोकसभा में हाफ किया है। अब विधानसभा में साफ करेंगे।
ये पदयात्रा देवी मंदिर चौक से शुरु होकर भावना चौक, भोला चौक, हरि सिंह चौक, बड़ चौक (नूरवाला), नूरवाला अड्डा (बरसत रोड) तक पहुंची। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा के साथ सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा और भाजपा सरकार हिसाब दो, जवाब दो... जवाब दो के नारे गूंजने लगे। पूरे यात्रा रूट पर विधानसभा चुनाव के टिकटार्थी दीपेंद्र के साथ दिखाई दिए। वहीं, दीपेंद्र स्थानीय लोगों से मिले। लोगों ने दीपेंद्र को अपनी समस्याएं भी बताईं।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार ने 10 साल में हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया। केंद्र की भाजपा सरकार खुद स्वीकार कर रही है कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, अपराध और नशा फैल गया है। देश में सबसे ज्यादा हर वर्ग के साथ अन्याय अगर कहीं हुआ तो वह हरियाणा में हुआ है। लोगों को पोर्टल और पीपीपी में उलझा दिया। पानीपत की इंडस्ट्री खत्म कर दी, कोई नया उद्योग तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आंकड़े के आधार पर हिसाब देने की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि 10 साल के बाद भी केंद्रीय मंत्री को अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री का नाम लेने की बजाय हुड्डा साहब का नाम लेना पड़ रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यो हरियाणा है प्रधान, ये बराबर हिसाब करता है, भाजपा को हिसाब देना पड़ेगा। हरियाणा की जनता ने भाजपा को लोकसभा में किया हाफ, अब विधानसभा में साफ करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में केवल विधायक ही नहीं, हरियाणा की जनता भी भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। ये सरकार पहले ही अल्पमत में है। भाजपा को सत्ता में रहने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं।
बॉक्स
हत्या दर में देश में नंबर दो पर हरियाणा
सांसद ने कहा कि हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। गृह मंत्रालय के एनसीआरबी के मार्च के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा आज देश में सबसे ज्यादा अपहरण, सबसे ज्यादा फिरौतियों की वसूली, महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहा है। हरियाणा हत्या दर में नंबर दो पर है। ये गृह मंत्रालय के आंकड़े हैं। अपराध की ऐसी स्थिति है कि आज हर गांव से कोई न कोई गैंगस्टर या कम उम्र का शूटर निकल रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल किया कि वे यहां के माइनिंग माफिया का हिसाब दें कि किसकी शह पर माइनिंग माफिया पनप गया। गैरकानूनी खनन किसकी नाक के नीचे, किसके संरक्षण में हो रहा है। अवैध खनन की कहानी बच्चे-बच्चे की जुबान पर है।
बॉक्स
युवाओं के भविष्य को किया बर्बाद
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल की सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार कर बेरोजगारी, अपराध, नशे, किसानों के साथ अत्याचार करने में नंबर एक बना दिया। गरीब, पिछड़े, एससी समाज के अधिकारों को छीनकर संविधान कुचलने में नंबर एक बना दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पक्की नौकरियों में ज्यादातर दूसरे प्रदेशों के लोगों की भर्ती की गई। हरियाणा के नौजवानों को सीईटी, पेपर लीक, भर्ती घोटालों, कौशल निगम, अग्निपथ और कच्ची भर्तियों में उलझाकर उनका भविष्य बर्बाद कर दिया गया।