{"_id":"64fa489ffa7b989dc90ed944","slug":"third-accused-involved-in-theft-of-lakhs-of-cash-and-jewelery-from-cas-house-arrested-from-bhagalpur-panipat-news-c-244-1-sknl1015-5552-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीए के घर से लाखों नकदी व आभूषण चोरी में शामिल तीसरा आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीए के घर से लाखों नकदी व आभूषण चोरी में शामिल तीसरा आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11 निवासी सीए रमेश कुमार रहेजा के मकान से साढ़े सात लाख रुपये नकदी और 17 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार साह को पुलिस शुक्रवार को पानीपत लेकर पहुंचेंगी और आरोपी के कब्जे से नकदी व आभूषण बरामद करने के लिए उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में मकान से नकदी व आभूषण चोरी करने वाली कमला और पीहू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में जून 2022 को सेक्टर 11 निवासी आयकर सलाहकार रमेश कुमार रहेजा ने बताया था कि उसका बेटा जतिन वकील और सीए है। उनके घर में सुनीता नामक महिला पिछले तीन-चार साल से रसोई का काम करती थी और एक सीताराम नामक नौकर है, जो पिछले छह साल से घर में सफाई का काम करता था। इसके अलावा एक लड़की मिनाक्षी उसकी पोती याश्विका रहेजा का ध्यान रखती थी। उसका सीए का कार्यालय घर के सामने है। 11 जून को वह अपने कार्यालय में था। इसी बीच दो महिलाएं घर पर काम मांगने आई। जिसमें एक महिला ने अपना नाम कमला और दूसरी पीहू बताया। उसने दोनों से आईडी कार्ड मांगा तो वह टाल-मटोल करने लगी और कहा कि कार्ड तो घर पर है, वह कल ले आएंगी। वेरिफिकेशन के लिए उसने दोनों की फोन में फोटो खींच ली थी। दोनों ने शनिवार को दोपहर तक काम किया और चली गई। रविवार को वह फिर आ गई। दोबारा आधार कार्ड मांगने पर उन्होंने सोमवार को देने को कहा। रविवार को कुछ देर काम करने के बाद वह चली गई। सोमवार को वह घर नहीं आई। सोमवार को बेटा अलमारी में पर्स रखने गया तो अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से नकदी और आभूषण चोरी मिले। जिनकी शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
यह हुआ था चोरी-
अलमारी से करीब साढ़े सात लाख रुपये, 10 तोले सोने के चार कड़े, 12 तोले सोने की चूड़ी, डायमंड ब्रेसलेट, पांच तोले सोने की दो चेन, 3.2 तोले की चार सोने की अंगूठी, डेढ़ लाख कीमत की दो सोने की चेन, बहु मूल्य गोल्ड का नेकलेस सेट और डायमंड का नेकलेस चोरी मिला।