{"_id":"68016ce756d275c7b3064510","slug":"third-accused-arrested-for-looting-rs-26-lakh-from-collection-agent-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135458-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कलेक्शन एजेंट से 26 लाख की लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कलेक्शन एजेंट से 26 लाख की लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। नांगलखेड़ी गांव में कलेक्शन एजेंट के जून 2024 में हुई 26 लाख रुपये की लूट के मामले में तीसरे आरोपी को गुजरात के पाटन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि 25 जून 2024 को गुजरात के पाटन जिला के गांव भदरडा निवासी जयेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह किराये पर सेक्टर 12 पानीपत में रह रहा था। 25 जून 2024 को वह रोहतक व गोहाना से करीब 26 लाख रूपए कैश कलेक्शन कर बैग में डालकर बस से पानीपत सिवाह बस अड्डा पर पहुंचा था। जहां से वह ई रिक्शा में बैठकर अपने कमरे पर जा रहा था। नांगल खेड़ी फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो एक्सयूवी कार सवार बदमाशों ने नगदी से भरा बैग लूट लिया था।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिए थे। जिनके कब्जे से 20 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। पूछताछ में मुस्ताक उर्फ मुस्तफा निवासी बराही पाटन गुजरात का नाम भी सामने आया था। पानीपत पुलिस ने गुजरात के पाटन में दबिश देकर आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूट के बाद उसे 50 हजार रुपए मिले थे। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।