फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves uprooted Yes Bank's ATM, the bank did not deposit cash due to shifting

Panipat News: यस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए चोर, बैंक ने शिफ्ट करने के चलते नहीं डाला था कैश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves uprooted Yes Bank's ATM, the bank did not deposit cash due to shifting
पानीपत। पानीपत में एटीएम सुरक्षित नहीं हैं। गोहाना रोड पर यस बैंक का एटीएम उखाड़ लिया गया। गनीमत रही कि शिफ्टिंग कार्य के चलते एटीएम में कैश नहीं था। बैंक अधिकारी एटीएम शिफ्ट करने के लिए बूथ पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-29 थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस पुराने मामलों से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने की वारदात शुक्रवार की है। बैंक अधिकारियों को मंगलवार को इसका पता चला। नई दिल्ली के कोटला मुबारकपुर निवासी गौरव बैसला ने बताया कि वह एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं। जीटी रोड पर गोहाना मोड़ पर कंपनी का यस बैंक का एटीएम था। उनकी मशीन 20 मई से बंद थी। उन्हें मशीन को 31 मई को दूसरी जगह शिफ्ट करना था। वह मंगलवार को एटीएम बूथ पर गए तो मशीन नहीं मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साइबर एक्सपर्ट टीम भी इसमें जुटी है।
विज्ञापन


दुकान मालिक सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 साल पहले एटीएम लगाने के लिए बैंक को दुकान किराए पर दी थी। अब उन्हें बैंक की तरफ से नोटिस मिला था कि वह 31 मई तक उनकी दुकान को खाली कर देंगे। शुक्रवार को वह शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार को आए तो मशीन नहीं थी। उन्हें लगा कि बैंक कर्मियों ने मशीन को शिफ्ट कर दिया होगा। उनके सुपरवाइजर जसमेर को भी इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस का गश्ती दल शुक्रवार रात ढाई बजे गश्त कर गया था। पुलिस टीम ने बूथ का फोटो खींचकर ग्रुप में शेयर किया था। इसके कुछ देर बाद एटीएम उखाड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सितंबर 2022 को गोहाना रोड पर काले रंग की फॉर्च्यूनर में सवार 17.37 लाख रुपये से भरा आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए थे। बैंक ने दोबारा मशीन लगाई तो 10 फरवरी की रात चोर 24 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम से किशनपुरा चौकी महज 50 मीटर दूर है। पुलिस इन वारदात को अब तक नहीं सुलझा पाई है। अब तीसरी वारदात को भी पुलिस उसी गैंग से जोड़कर देख रही है।


एटीएम चोरी की वारदात सुलझाने के लिए सेक्टर-20 थाने की पुलिस और सीआईए-1 की टीम लगी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात तीन से चार बजे के बीच की वारदात है। कुछ युवक ऑटो से भी उतरकर आते दिख रहे हैं। पुलिस जल्द ही वारदात को सुलझा देगी।

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed