फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be no relief from cold right now, fog will reduce in the coming days.

Panipat News: अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, आने वाले दिनों में कम होगा कोहरा

Sat, 17 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
There will be no relief from cold right now, fog will reduce in the coming days.
पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर कोहरे में आती रोडवेज की बस। संवाद
पानीपत। सर्दी का सितम जारी है। सुबह के समय छाने वाला घना कोहरा लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है। कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ नजर आ रहा है। हालांकि कोहरा दिन के समय शीतलहर चलने के कारण कम हो जा रहा है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष कुमार ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा कोहरा व ठंड का असर ज्यादा है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी। लोगों को ठंड से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिन चढ़ते ही कुछ कम हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक ही रही। घना कोहरा छाने से सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। दिन में धूप निकलने से वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। ठिठुरन से बचने के लिए लोग घरों व कार्यालयों में बिजली हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने ठिठुरन बने रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा की रफ्तार कम होने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। दिन में लगभग तीन घंटे धूप निकलने से लोगों को कुछ समय के लिए ठिठुरन से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने पहुंची शांति देवी ने बताया कि ठिठुरन बढ़ने से लोग पहले अलाव का प्रयोग करते थे लेकिन समय के साथ लोग अब अलाव के स्थान पर बिजली हीटर का प्रयोग करने लगे हैं। अस्पताल में ज्यादातर चिकित्सक अपने कक्ष में बिजली हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। वे भी अपने घर में बिजली हीटर का ही प्रयोग करती हैं ताकि ठिठुरन से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 19/6
शनिवार 19/7
रविवार 20/7
सोमवार 22/8
मंगलवार 21/8
बुधवार 21/8
वीरवार 22/8
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed