फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be fog in the coming days, there is also a possibility of rain

Panipat News: आने वाले दिनों में छाएगा कोहरा, बारिश के भी आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
There will be fog in the coming days, there is also a possibility of rain
पानीपत। सुबह ही निकली खिली धूप से दिन के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। रविवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस सर्द सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा हो। शनिवार शाम को आसमान में कोहरा छाने लगा था। रविवार सुबह भी चारों तरफ कोहरा छाया हुआ था लेकिन सुबह आठ बजे ही धूप निकलने से कोहरा छट गया। जिससे लोगों ने कई दिनों के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दोपहर के बाद धूप दिखाई देती थी लेकिन यह धूप लोगों की ठिठुरन कम नहीं कर पा रही थी। रविवार को सुबह ही निकली खिली धूप से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। रविवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में ठंड ओर बढ़ेगी। बुधवार को मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। शीतलहर की रफ्तार बढे़गी। जिससे ठिठुरन और कोहरा बढ़ेगा। लोगों का जनजीवन प्रभावित होगा। इस बार सर्दी के सीजन में सबसे ज्यादा बार बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश होने से गेहूं का उत्पादन बढे़गा। जिससे किसानों को फायदा होगा। दिन अधिकतम/न्यूनतम
विज्ञापन

रविवार 21/11

सोमवार 20/11

मंगलवार 21/9
बुधवार 21/12
वीरवार 19/10
शुक्रवार 19/8
शनिवार 17/7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed