{"_id":"692cb7d5d80ac1961c020278","slug":"theft-accused-taken-on-two-day-remand-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148022-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोरी के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोरी के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा, यूपी और दिल्ली में 60 से अधिक वाहन चोरी की वारदात का अंजाम देने के आरोपी को एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
शनिवार को आरोपी मुकेश उर्फ विक्की निवासी बाबा कॉलोनी सोनीपत को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पर चांदनीबाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 व सोनीपत से एक-एक इको गाड़ी चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ वाहन चाेरी के 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।
एवीटी सेल के प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम ने दो आरोपी सोनीपत के कतलुपुर गांव निवासी मंजीत व दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर निवासी साहिल को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने फरार साथी आरोपी मुकेश उर्फ विक्की के साथ थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर 12 व सोनीपत के मुरथल से एक-एक इको गाड़ी चोरी करने की वारदात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
पानीपत सेक्टर 12 से गाड़ी चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गोसअली मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरीफ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में आरोपी मंजीत ने बताया था गांव में अड्डे पर उसकी वर्कशॉप है। पानीपत गोसअली मोहल्ले से चोरी की इक्को गाड़ी को वर्कशॉप में ले जाकर काट दिया। कटी गाड़ी के कुछ पार्ट फरार उनका साथी आरोपी मुकेश उर्फ विक्की बेचने के लिए ले गया।