फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth demonstrated, the police got the mask and parana removed and got the name and address written

संशोधित: युवाओं ने किया प्रदर्शन,पुलिस ने मास्क व परना उतरवाकर लिखवाया नाम और पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The youth demonstrated, the police got the mask and parana removed and got the name and address written
पानीपत। अग्निपथ के विरोध में युवा पानीपत नेशनल हाइवे पर पुल के निचे रोष प्रदर्शन कर लघु सचिवायल ? - फोटो : Panipat
पानीपत। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को पानीपत में युवा फिर सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने संजय चौक से पैदल यात्रा निकाली और दो चक्कर लगाने के बाद लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार हमारी चार साल की मेहनत बर्बाद कर रही है। युवाओं के रोष प्रदर्शन से जीटी रोड पर दो घंटे तक पांच किमी. जाम लगा रहा। युवाओं ने आईबी कॉलेज के गेट पर रुककर आधे घंटे प्रदर्शन किया और गेट पर दंड बैठक मारी। पुलिस युवाओं का हाथ पकड़कर लघु सचिवालय के अंदर ले गई और मास्क उतरवाकर नाम-पता नोट किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी युवाओं को घेरे रही पुलिस
संजय चौक से युवाओं के निकलने के बाद सैकड़ों पुलिसकर्मी युवाओं के पीछे चल दिए। आईबी कॉलेज के पास पुलिस ने युवाओं को चारों ओर से घेर लिया और उनके साथ चलते रहे। पुलिस ने युवाओं को कई बार सड़क के किनारे चलने का निर्देश दिया। युवाओं के पैदल मार्च के पीछे हरियाणा पुलिस का वज्र वाहन चलता रहा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के अंदर हाथ पकड़कर ले गई पुलिस
युवाओं का पैदल मार्च जैसे ही लघु सचिवालय के सामने पहुंचा तो पुलिस ने युवाओं को अंदर जाने से रोक दिया। इससे वे प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस खुद युवाओं का हाथ पकड़कर अंदर ले जाने लगी। इससे युवा डर गए और इधर-उधर होने लगे। युवाओं को डर हो गया कि कहीं पुलिस कोई कार्रवाई न कर दे। अंदर ले जाने के बाद जिन युवाओं ने चेहरे पर रुमाल, मास्क या परना बांधा था, उसे उतरवाकर उनका नाम-पता पूछा गया और उनके फोन जमा करवाए गए। नाम-पता लिखवाने के बाद उनका फोन वापस किया गया। इसके बाद युवाओं को हाथ पकड़कर पुलिस नाम लिखवाने लगी तो आधे युवा दूसरे गेट से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके बच्चे होते तो क्या करते कहकर एलडीएम के समक्ष रोने लगा युवा
लघु सचिवालय के अंदर एक घंटे तक प्रदर्शन होने के बाद जब एलडीएम कमल गिरधर पहुुंचे तो एक युवा ने एलडीएम से कहा कि यदि आपके बच्चे होते तो आप क्या करते सर। यह कहकर युवा रोने लगा। एलडीएम ने उसे चुप करवाकर गले लगाया और कहा कि बेटा तू भी मेरा बेटा है। एलडीएम ने युवाओं को कहा कि शांतिपूर्वक ज्ञापन देकर जाओ, हम सरकार तक पहुंचाएंगे। युवाओं को आश्वासन दिया कि उनके खिलाफ केस नहीं दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed