{"_id":"63e6a9f3ecdfa68bec099cad","slug":"the-young-man-received-a-letter-before-marriage-threatening-to-shoot-if-he-marries-panipat-panipat-news-knl1354332148-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: शादी से पहले युवक को मिला खत, विवाह करने पर गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: शादी से पहले युवक को मिला खत, विवाह करने पर गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र में शादी से पांच दिन पहले लड़के के घर धमकी भरी चिट्ठी पहुंच गई। खत में लड़की को प्रेमिका बताते हुए शादी करने पर लड़के और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। चिट्ठी में होने वाले दूल्हे के भाई और मां का भी नाम लिखा है। पुलिस को शक है कि यह किसी जानकार की शरारत या फिर सिरफिरे प्रेमी की करतूत हो सकती है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में होने वाले दूल्हे के भाई ने बताया कि उसकी करियाणा की दुकान है। उसके छोटे भाई की 15 फरवरी को शादी तय है और बरात यमुनानगर जानी है। शादी की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले आठ फरवरी को वे अपने घर पर थे। तभी रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से सामान खरीदने वाले परिचित हेमंत और शैलेष आए। दोनों रिफाइनरी में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राह चलते बाइक सवार दो युवकों ने शादी का कार्ड तुम्हें देने के लिए कहा है। दोनों युवक नकाबपोश थे और हरियाणवी बोल रहे थे।
परिवार ने समझा कि शादी का कार्ड है, लिफाफे के ऊपर हिंदी में दूल्हे का नाम और गांव लिखा हुआ था, जिसको खोलने पर अंदर से एक हिंदी में टाइप पत्र मिला। इसमें लिखा था कि उस लड़की से शादी की तो घर के अंदर घुसकर गोली मारेंगे।
विज्ञापन
दुल्हन बोली- मेरी किसी से दोस्ती नहीं
धमकी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की। दुल्हन ने बताया कि उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, न ही उसकी किसी युवक से दोस्ती है। चिट्ठी किसने दी, वह नहीं जानती। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि यह सिरफिरे प्रेमी की करतूत है या फिर किसी की शरारत।
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिन युवकों ने दूल्हे के घर पत्र दिया है। उन्हें बाइक सवार दो नकाबपोश पत्र देकर गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। - राम निवास, सदर थाना प्रभारी