{"_id":"68e6b0f8dfde1da81f098d14","slug":"the-yamuna-bridge-will-have-a-net-up-to-eight-feet-high-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145201-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना पुल पर लगेगा आठ फीट ऊंचाई तक जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना पुल पर लगेगा आठ फीट ऊंचाई तक जाल
Thu, 09 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सनौली बॉर्डर पर यमुना नदी के पुराने पुल की टूटी रैलिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर यमुना के पुल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले बढ़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। अब यमुना के पुल पर दोनों ओर आठ-आठ फीट ऊंचाई तक जाल लगाए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम कैराना ने डीएम शामली को पत्र लिखा है। जाल लगने के बाद से इन मामलों पर कुछ हद तक रोक लगाई जा सकेगी।
सनौली यमुना पुल पर एक माह में सात लोगों ने यमुना में कूदकर जान गंवाई है। शुक्रवार को पुल से सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी थी। पुल पर टूटी रैलिंग से लगातार हो रहे हादसों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रशासन ने यमुना नदी पर बने पुराने पुल और बराबर वाले दो अन्य हाईवे के नए पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है। एसडीएम निधि भारद्वाज ने तीनों पुलों पर 8-8 फीट ऊंची लोहे की जाल वाली दीवार लगाने की सिफारिश की है।
यमुना में डूबे तीन बच्चों का नहीं लगा सुराग
सनौली। यमुना नदी में डूबे तीन मासूम बच्चों का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा है। गोताखोरों की टीम ने दिल्ली तक यमुना नदी में बच्चों की तलाश की है। शुक्रवार को कैराना निवासी सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी थी। सलमान ने मरने से पहले पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाए थे। यूपी और सनौली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर सलमान और एक बेटी महक का शव बरामद कर लिया था। लेकिन तीन बच्चों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। गोताखोरों की टीम ने बुधवार को भी यमुना नदी में दिल्ली बॉर्डर तक बच्चों की तलाश की। इसके बावजूद बच्चों की तलाश नहीं हो सकी। पुलिस वीरवार को एक बार फिर अभियान चलाएगी।