फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The woman who approached the police claimed that she was Rinku's first wife

Panipat News: पुलिस के पास पहुंची महिला का दावा, वह रिंकू की पहली पत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The woman who approached the police claimed that she was Rinku's first wife
पानीपत। कंपनी में निवेश के नाम पर 150 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक नई बात सामने आई है। एक महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर दावा किया है कि वह आरोपी की पहली पत्नी है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ भी ठगी की थी। पुलिस ने इस बिंदू पर भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस ने कंपनी में निवेश कर 40 सप्ताह में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी खुलासा किया था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा मामले की तफ्तीश की गई थी। टीमने आरोपी रिंकू ढांडा को पंजाब से गिरफ्तार किया था। जिसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। वीरवार को मामले की तफ्तीश कर रही टीम के पास एक महिला पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रिंकू की पहली पत्नी है। यही नहीं महिला ने आरोप लगाए हैं कि रिंकू ने शादी के बाद उसके साथ भी धोखाधड़ी की थी। इसके बाद पुलिस ने महिला से आरोप के संबंध में दस्तावेजों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पत्नी के साथ किया था गिरफ्तार : पानीपत पुलिस ने निवेशकों के साथ करीब 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी कंपनी के निदेशक रिंकू ढांडा को 13 और व उनकी पत्नी सोनिया को बाद में गिरफ्तार किया था। आरोपी दंपती ने अपने अन्य साथी आरोपो को कबूल किया था। उन्होंने पुलिस को बतायाा कि वर्ष 2019 में जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई। इसमें 10 महीने में पैसे दोगुने करने का झांसा देते थे। करीब चार साल तक निवेशकों को योेजना का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। निवेशकों को उनका पैसा वापिस नहीं आरोपियों के खिलाफ पानीपत व अन्य जिलों में शिकायत देकर मामले दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed