फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The winners of the Print Reach competition will be selected online

Panipat News: प्रिंट रीच स्पर्धा के विजेताओं का ऑनलाइन होगा चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
The winners of the Print Reach competition will be selected online
- निपुण हरियाणा मिशन के तहत 28 से 22 अगस्त तक जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर किया जाएगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


- शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए करवाई जाएगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की राज्यस्तरीय प्रिंट रीच प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें बालवाटिका-3 से पांचवीं कक्षा के शिक्षक भाग लेंगे। प्रतियोगिता 28 जुलाई से 22 अगस्त तक होगी। विजेता ऑनलाइन पब्लिक पोल से चुने जाएंगे। विजेता शिक्षकों को राज्यस्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षाओं का वातावरण बच्चों के लिए अनुकूल बनाना है। शिक्षकों को शिक्षा में प्रिंट रीच कार्यक्रम का महत्व बताना है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है।


राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का चयन जिलास्तर पर किया जाएगा। जिले में यह प्रतियोगिता तीन चरणों में करवाई जाएगी। पहले चरण में क्लस्टर स्तर पर 28 जुलाई से एक अगस्त तक प्रतियोगिता होगी। क्लस्टर विजेता 4 से 8 अगस्त तक खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खंड विजेता 11 से 14 अगस्त तक होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिलास्तर के विजेताओं के नाम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 18 से 22 अगस्त तक करवाई जाएगी। इसके बाद 25 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन पब्लिक वोटिंग से विजेता का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर चरण के लिए बनाई कमेटी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के हर चरण में पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। क्लस्टर स्तर पर सीआरसी, पीजीटी, जीटीजी, पीआरटी, एबीआरसी होंगे। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बीईओ अध्यक्ष होंगे। बीआरसी, जिला एफएलएन समन्वयक, बीआरपी, एबीआरसी कमेटी सदस्य होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला डाइट प्राचार्य, डीपीसी, डायट लेक्चरर, जिला एफएलएन समन्वयक, टीजीटी या पीजीटी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है प्रिंट रीच कार्यक्रम
प्रिंट रीच कार्यक्रम निपुण हरियाणा मिशन का ही एक भाग है। इसका उद्देश्य कक्षा का वातावरण बच्चों को दक्ष बनाने के अनुकूल बनाना है। इसके अंतर्गत कक्षाओं को विभिन्न रंगों व आकृतियों से रंगा जाता है। इसमें वर्णमाला, गिनती, फलों, दिनों, महीनों के नाम, पशु, पक्षी, झरने, नदियां, पहाड़, प्राकृतिक नजारे सहित विभिन्न वस्तुएं बनाई जाती हैं। जिसे देखकर बच्चे सीखते हैं। इससे उनकी पढ़ने-लिखने में रुचि होगी और उनकी भाषा व साक्षरता कौशल का विकास होगा।




विभाग की ओर से प्रिंट रीच की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिले में यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। विजेताओं की वीडियो राज्य स्तर के लिए भेजी जाएगी। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 31 अगस्त तक विभिन्न चरणों में चलेगी। सभी शिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
- अनिल मलिक, जिला समन्वयक, एफएलएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed