फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wait is over, the work order of four underpasses has been issued,

पानीपत: खत्म हुआ इंतजार, 4 अंडरपास का वर्क ऑर्डर हुआ जारी, एक साल में होगा पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the work order of four underpasses has been issued,
शहर को जाम मुक्त करवाने को लेकर उत्तर रेलवे ने शहर के चार बड़े अंडरपासों को बनाने की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर रेलवे की ओर लगाए गए टेंडर का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इन पर करीब 21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही इनका काम शुरू हो जाएगा। जिसको एक साल में पूरा करना होगा। इनके निर्माण से शहर में यातायात सुगम होगा और जीटी रोड सहित शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। इससे शहरवासियों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

- करीब 21 करोड़ से बनेंगे ये चार अंडरपास
- गोहाना रोड अंडरपास : पहले से मौजूद इस अंडरपास के चौड़ीकरण पर लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- असंध रोड अंडरपास : असंध रोड पुल के नीचे पहले से मौजूद अंडरपास का नवीनीकरण लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से होगा।
- बिशनस्वरूप कॉलोनी अंडरपास : यह शहर में नया अंडरपास होगा जो बिशनस्वरूप कॉलोनी को हाली पार्क और पुराने औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ेगा। इसका निर्माण साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। इससे असंध रोड से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

- आयकर कार्यालय के पास : इस नए अंडरपास का निर्माण कार्य लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से होगा। ये सेक्टर छह क्षेत्र को ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने जनता को दी बड़ी राहत : सांसद
सांसद संजय भाटिया ने शहर को मिले इन चार अंडरपास के निर्माण कार्य की मंजूरी के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने शहर की समस्या को समझते हुए इस कार्य की स्वीकृति प्रदान कर जनता को बड़ी राहत दी है।

विधायक विज ने जताया आभार: विधायक
शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए शहर में बनने जा रहे इन चार अंडरपास के निर्माण से जनता को आवागमन में काफी राहत मिलेगी एवं शहर के विकास में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। पानीपत शहर को यह सौगात देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं करनाल सांसद संजय भाटिया का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed