फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The tractor hit the teacher's bike, the clerk died

अध्यापक की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, क्लर्क की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The tractor hit the teacher's bike, the clerk died
पानीपत। गांव ज्वाहरा के पास ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार क्लर्क की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अध्यापक बच गया। ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। अध्यापक ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अध्यापक के बयानों पर नामजद ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव चिढ़ाना निवासी कृष्ण पुत्र बारुराम ने बताया कि वह गांव छिछड़ाना के प्राथमिक पाठशाला में बतौर अध्यापक कार्यरत है। इसी स्कूल में गांव बांध निवासी अशोक पुत्र जिले सिंह क्लर्क पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वो अपनी बाइक पर गांव से स्कूल जा रहा था। रास्ते में उसने अशोक को भी स्कूल के लिए लिफ्ट दे दी। दोनों बाइक पर स्कूल की ओर चल दिए। जैसे ही वह गांव ज्वाहरा से निकले तभी पीछे से तेज गति से ट्रैक्टर आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अशोक सड़क पर सिर के बल जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर रोककर उनके पास आया। उसने अपना नाम सोनू पुत्र राजा निवासी गांव बाघोटी, जिला सोनीपत बताया। लोगों की वहां भीड़ एकत्र हुई तो आरोपी चालक वहां से फरार हो गया। वह अशोक को एक निजी वाहन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed