{"_id":"60ef37188ebc3edf8f0462ac","slug":"the-supervisor-of-the-refinery-was-stabbed-more-than-four-times-died-of-lung-injury-panipat-news-knl764985145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी के सुपरवाइजर पर चार से अधिक बार हुआ चाकू से हमला, फैफड़ो में धसने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी के सुपरवाइजर पर चार से अधिक बार हुआ चाकू से हमला, फैफड़ो में धसने से हुई मौत
विज्ञापन
रिफाइनरी में ठेका कंपनी से लेनदेन के विवाद में सुपरवाइजर संजीव की चार से अधिक बार चाकू से गोदकर हत्या की गई। उसकी मौत फेफड़े में चाकू लगने से हुई। बुधवार को मतलौडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। उधर, ठेकेदार यशपाल राणा की शिकायत पर पुलिस ने 16 नामजद और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है।
यशपाल राणा की शिकायत पर बंटी, बृजपाल, रोहित, अमित, कुशली, लव, कुश, रणधीर, पवन, बबलू, राहुल, राजन, वैल्यु और अतुल ढ़ाका समेत 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। 32 वर्षीय संजीव पर फेफडे़ के अलावा पेट और हाथ पर भी चाकू से वार किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 6 टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। यशपाल राणा को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन युवकों में से यशपाल के साले सुंदर की हालत बिगड़ती जा रही है, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है।
यह था मामला
गांव ददलाना निवासी यशपाल राणा ने बताया था कि वह रिफाइनरी की शिल्पी कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदार था। कंपनी के साथ हिसाब करने पर कंपनी पर उसके छह से सात लाख रुपये बकाया थे। उसने कंपनी से रुपये मांगे तो गांव के ही बंटी और बीजू ने कंपनी की तरफ से रुपये लौटाने की जिम्मेदारी ली, लेकिन अब दोनों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया था। जिस वजह मंगलवार को उसका बेटा विक्रांत (30) शिल्पी कंपनी में बकाया मांगने चला गया। जिसकी भनक लगते बंटी और बीजू ने मंगलवार रात हमला कर दिया। हमले में संजीव की मौत हो गई थी।