फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The strike is over, garbage remains uncollected and piles up everywhere in the city.

Panipat News: हड़ताल खत्म, नहीं उठा कूड़ा शहर में जगह-जगह लगे ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
The strike is over, garbage remains uncollected and piles up everywhere in the city.
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के टेंडर बढ़ाने के आश्वासन पर सफाई एजेंसियों ने हड़ताल वापस ले ली हैं। एजेंसी के कर्मी हड़ताल खत्म करने के बाद अपने घर लौट गए। ऐसे में शहर में शुक्रवार को भी सफाई नहीं हो पाई। शहर में लगातार तीन दिन से सफाई न होने पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। एक मोटे अनुमान के आधार पर शहर में करीब 500 टन कूड़ा पड़ा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटकर दो एजेंसियों पूजा और आईएनडी को सफाई का काम दिया गया है। शहर में पूर्व की दिशा के दोनों जोन आईएनडी और पश्चिमी दिशा में पूजा कंपनी को दोनों जोन दिए गए हैं। इनका टेंडर 31 दिसंबर को खत्म हो गया था। निगम ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से नए टेंडर की मंजूरी मांगी थी। इसके अलावा दोनों एजेंसियों का दो महीने के लिए काम बढ़ा दिया था। एजेंसियों को डेढ़ महीने बाद भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

एजेंसियों ने आगे कर्मियों को भी मानदेय नहीं दिया। ऐसे में कर्मी तीन दिन पहले हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार और वीरवार को हड़ताल के चलते शहर में कूड़े के ढेर लग गए। नगर निगम ने शुक्रवार को एजेंसियों को भुगतान जल्द ही होने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल खत्म होने के बाद दिन के समय भी कूड़े का उठान नहीं किया जा सका। ऐसे में शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed